scorecardresearch
Monday, 30 March, 2026
होमदेशट्रेन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत

ट्रेन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत

Text Size:

जयपुर, 12 मई (भाषा) राजस्थान में अलवर जिले के राजगढ़ रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार रात को एक ट्रेन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि तीनों व्यक्ति एक लोकल ट्रेन में सवार होने के लिये प्लेटफार्म पर इंतजार कर रहे थे और उन्होंने तेजी से आ रही एक नॉन स्टॉप ट्रेन को लोक ट्रेन समझ लिया।

उन्होंने बताया कि वे ट्रेन में चढ़ना चाहते थे लेकिन पटरियों पर गिर पड़े और ट्रेन उन्हें कुचलती हुई निकल गई।

पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान बबलेश, विक्रम और लालजी के रूप में हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल के मुर्दाघर में रखा गया है।

भाषा कुंज नोमान

नोमान

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments