scorecardresearch
Friday, 20 March, 2026
होमदेशजम्मू में तवी पुल से कूदकर एक व्यक्ति ने जान दी

जम्मू में तवी पुल से कूदकर एक व्यक्ति ने जान दी

Text Size:

जम्मू, एक मई (भाषा) जम्मू में विक्रम चौक के निकट तवी पुल से कूदकर 43 वर्षीय एक व्यक्ति ने रविवार को आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि पेशे से ऑटो चालक सतीश कुमार पुल के मध्य में चलकर पहुंचा और वहां तवी नदी में कूद गया। उन्होंने कहा कि कुमार नीचे कठोर सतह से टकराकर घायल हो गया। उसे सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने आत्महत्या के पीछे के मकसद का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

इस बीच डोडा जिले के भालेसा इलाके में रविवार दोपहर 53 वर्षीय बोरा बेगम का शव नाले से निकाला गया।

अधिकारियों ने बताया कि बेगम की मौत के कारणों का तत्काल पता नहीं चल पाया है और जांच की जा रही है।

भाषा सुरेश वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments