scorecardresearch
Thursday, 23 April, 2026
होमदेशगृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर महाराष्ट्र पहुंचे

गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर महाराष्ट्र पहुंचे

Text Size:

मुंबई, 15 अप्रैल (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय महाराष्ट्र दौरे पर शनिवार शाम मुंबई पहुंचे।

महानगर पहुंचने के तुरंत बाद शाह ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े से मुलाकात की और हाल में हुए उनकी मां के निधन पर शोक व्यक्त किया।

बाद में, शाह ने भारतीय जनता पार्टी और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट के नेताओं से एक सरकारी अतिथि गृह में मुलाकात की।

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट किया, ‘‘हमारे नेता माननीय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मुंबई आगमन पर बेहद गर्मजोशी से स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, मंत्रिमंडल सहयोगियों, सांसदों और विधायकों ने भी शाह का स्वागत किया।’’

भाषा शफीक माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments