scorecardresearch
Saturday, 14 March, 2026
होमदेशगुजरात: अखिल भारतीय पेशेवर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष थामेंगे ‘आप’ का हाथ

गुजरात: अखिल भारतीय पेशेवर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष थामेंगे ‘आप’ का हाथ

Text Size:

अहमदाबाद, 23 अप्रैल (भाषा) गुजरात कांग्रेस के नेता कैलाश गाधवी ने शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय समन्वयक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की और कहा कि वह कांग्रेस के लगभग 10 पदाधिकारियों और 300 कार्यकर्ताओं के साथ आप में शामिल होंगे।

गाधवी एक चार्टर्ड अकाउंटेंट और ‘अखिल भारतीय पेशेवर कांग्रेस’ के पूर्व अध्यक्ष हैं। उन्होंने गुजरात आप नेता इसुदान गाधवी के साथ नई दिल्ली में केजरीवाल से मुलाकात की।

कैलाश गाधवी ने दावा किया कि गुजरात में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस नेतृत्व दृढ संकल्पित नहीं है और इससे पार्टी कार्यकर्ताओं में रोष है जो जमीनी स्तर पर कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

भाषा यश उमा

उमा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments