scorecardresearch
Tuesday, 21 April, 2026
होमदेशओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के 14 नए मामले सामने आए

ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के 14 नए मामले सामने आए

Text Size:

भुवनेश्वर, 12 मई (भाषा) ओडिशा में चार बच्चों सहित 14 और लोगों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिससे राज्य में कोरोना वायरस के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 12,88,253 हो गई। बृहस्पतिवार को जारी एक स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

बुलेटिन के अनुसार राज्य में पिछले नौ दिनों में किसी मरीज की मौत नहीं होने के कारण मृतकों की संख्या 9,126 पर स्थिर है। राज्य में कोविड-19 के 135 मरीज उपचाराधीन हैं।

पिछले चौबीस घंटों में कुल 10 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। इसी के साथ ही राज्य में अब तक कुल 12,78,939 लोग महामारी से ठीक हो चुके हैं।

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार राज्य में कोविड-19 की दैनिक संक्रमण दर 0.08 प्रतिशत थी।

पिछले चौबीस घंटों में कोविड-19 संक्रमण की जांच के लिए 16,663 नमूनों का परीक्षण किया गया था, जिनमें 14 संक्रमितों का पता चला है।

बुलेटिन के मुताबिक राज्य में बुधवार को कोविड-19 के 17 मामले सामने आए थे।

भाषा फाल्गुनी पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments