scorecardresearch
Tuesday, 17 March, 2026
होमदेशउदय भान के अध्यक्ष बनने पर बिश्नोई के बागी तेवर

उदय भान के अध्यक्ष बनने पर बिश्नोई के बागी तेवर

Text Size:

नयी दिल्ली, 27 अप्रैल (भाषा) हरियाणा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुलदीप बिश्नोई ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी उदय भान को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाये जाने के बाद बागी रुख अपनाने का संकेत देते हुए बुधवार को कहा कि आगे कोई कदम उठाने से पहले वह राहुल गांधी से ‘जवाब’ मांगेंगे।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘साथियों, आप सबके संदेश सोशल मीडिया पर पढ़ रहा हूँ। आपका अपार प्यार देख कर मैं अत्यंत भावुक हूँ। आपकी तरह ग़ुस्सा मुझे भी बहुत है। लेकिन मेरी सब से प्रार्थना है कि जब तक मैं राहुल जी से जवाब ना माँग लूँ, हमें कोई कदम नहीं उठाना है। अगर मेरे प्रति आपके मन में स्नेह है तो संयम रखें।’

पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत भजन लाल के पुत्र बिश्नोई खुद भी हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद के दावेदार थे।

हुड्डा के करीबी माने जाने वाले उदय भान दलित समुदाय से आते हैं और उन्होंने कुमारी सैलजा का स्थान लिया है। 

भाषा हक अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments