scorecardresearch
Friday, 27 September, 2024
होमदेशउत्तर प्रदेश : बांदा में लगातार दूसरे दिन पारा 47 डिग्री के पार

उत्तर प्रदेश : बांदा में लगातार दूसरे दिन पारा 47 डिग्री के पार

Text Size:

लखनऊ, 30 अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश के भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है और शनिवार को बांदा जिले में लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान 47 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग ने प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर गर्म हवायें (लू) चलने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार, बांदा में शनिवार को अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया ।

मौसम विभाग के अनुसार प्रयागराज में अधिकतम तापमान 46.1 डिग्री, झांसी में 45.2 डिग्री, कानपुर में 45.1 डिग्री और आगरा में 44.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राज्य के अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। राजधानी लखनऊ में शनिवार को अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने आसमान साफ रहने और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। उत्तर प्रदेश में छिटपुट स्थानों पर गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना भी है।

भाषा जफर धीरज

धीरज

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments