scorecardresearch
Monday, 16 March, 2026
होमदेशआगरा: धर्मशाला के कमरे में युवक ने फांसी का फंदा लगाकर जान दी

आगरा: धर्मशाला के कमरे में युवक ने फांसी का फंदा लगाकर जान दी

Text Size:

आगरा (उप्र), 25 अप्रैल (भाषा) आगरा में थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत माथुर वैश्य धर्मशाला में रविवार देर रात एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। युवक का शव देखकर धर्मशाला के आसपास हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक, मृतक अभिलाष (21) बाह नगर पालिकाध्यक्ष की कार का चालक था जोकि धर्मशाला में ही रहता था।

धर्मशाला कर्मचारी की सूचना पर मौके पर थाना बाह पुलिस पहुंची। इस संबंध में पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा सं शफीक

शफीक

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments