scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशअसदुद्दीन ओवैसी ने मुठभेड़ पर चिंता जताई

असदुद्दीन ओवैसी ने मुठभेड़ पर चिंता जताई

Text Size:

हैदराबाद, 14 अप्रैल (भाषा) एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में अतीक अहमद के बेटे असद और उसके एक साथी से संबंधित कथित मुठभेड़ पर चिंता जताई।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि उच्चतम न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार जांच होगी, लेकिन ‘तथाकथित मुठभेड़ नहीं होनी चाहिए।’

ओवैसी ने कहा, ‘वास्तव में, चाहे वह उमेश पाल हों या राजू पाल, हमें उनके प्रति सहानुभूति है। क्योंकि, उन लोगों की हत्या कर दी गई थी। हम हत्या करने वालों का समर्थन कैसे कर सकते हैं? लेकिन, एक प्रक्रिया है, कानून है, संविधान है। आप उन्हें सजा दिलाएं।’ आपको कौन रोक रहा है? आप उन्हें आजीवन (कारावास) दिलाएं।’

वह मीडिया में आईं उन खबरों का जिक्र कर रहे थे, जो कथित मुठभेड़ पर सवाल उठाती हैं।

उन्होंने कहा, ‘इसलिए मैं कह रहा हूं कि मुठभेड़ नहीं होनी चाहिए। हम किसी माफिया डॉन का समर्थन नहीं कर रहे हैं। लेकिन हम मुठभेड़ के खिलाफ हैं और तथाकथित मुठभेड़ के खिलाफ रहेंगे।’

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस टिप्पणी कि माफिया को खत्म कर देंगे को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि माफिया को सलाखों के पीछे डालकर भी खत्म किया जा सकता है।

भाषा नेत्रपाल पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments