scorecardresearch
Monday, 30 March, 2026
होमदेशअलग अलग मामलों में फरार आरोपी गिरफ्तार

अलग अलग मामलों में फरार आरोपी गिरफ्तार

Text Size:

फरीदाबाद, 19 अप्रैल (भाषा) हरियाणा के फरीदाबाद जिले में अलग-अलग वारदात को अंजाम देकर पिछले कई सालों से फरार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि 1996 में सड़क हादसे के आरोपी रामेश्वर को गिरफ्तार किया गया है, इस हादसे में गुरदेव सिंह नामक व्यक्ति की मौत हो गयी थी ।

उन्होंने बताया कि रामेश्वर हादसे के बाद से ही फरार चल रहा था ।

पुलिस ने बताया कि एक अन्य मामले में गोहत्या और अवैध हथियार के मामले में पांच वर्ष से फरार चल रहे आरोपी को थाना सेक्टर-58 पुलिस टीम ने पंजाब से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

उन्होंने बताया कि पकड़े गये आरोपी की पहचान मुस्ताक उर्फ हकला के रूप में की गयी है । उन्होंने बताया कि आरोपी ने वर्ष 2013 और 2018 में अवैध हथियार के साथ गोतस्करी की वारदातों को अंजाम दिया था।

भाषा सं रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments