scorecardresearch
Thursday, 28 March, 2024
होमशासनअकबर के बयान पर पल्लवी गोगोई का पलटवार, दबाव में बने संबंध सहमति के नहीं होते

अकबर के बयान पर पल्लवी गोगोई का पलटवार, दबाव में बने संबंध सहमति के नहीं होते

Text Size:

अमेरिका में रहने वाली भारतीय मूल की पत्रकार पल्लवी गोगोई के आरोप पर अकबर ने अपना पक्ष रखते हुए इसे सहमति पर आधारित संबंध बताया था. अब पल्लवी ने एक बार फिर अकबर पर पलटवार किया है.

नई दिल्ली:पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद एमजे अकबर पर रेप का आरोप लगाने वाली भारतीय मूल की अमेरिकी पत्रकार पल्लवी गोगोई ने कहा है कि दोनों के बीच कभी सहमति से संबंध नहीं रहा. महिला पत्रकार ने कहा है कि जबरदस्ती और ताकत का दुरुपयोग कर बनाए गए संबंध कभी सहमति पर आधारित हो ही नहीं सकते.

इससे पहले पल्लवी के आरोपों का जवाब देते हुए एमजे अकबर ने इसे सहमति पर आ​धारित संबंध बताया था. उनकी पत्नी मल्लिका अकबर ने भी पल्लवी पर झूठ बोलने का आरोप लगाया था.


यह भी पढ़ें: पत्रकार पल्लवी गोगोई के आरोप पर एमजे अकबर ने कहा, हम रिलेशनशिप में थे


पल्लवी गोगोई ने अकबर के बयान को खारिज करते हुए ट्वीट कर कहा, ‘मेरे साथ गलत हरकत करने और अन्य युवा महिलाओं को अपना शिकार बनाने की जिम्मेदारी लेने के बजाए अकबर कह रहे हैं कि संबंध सहमति से बने थे. ऐसा नहीं था.’

अच्छी पत्रकारिता मायने रखती है, संकटकाल में तो और भी अधिक

दिप्रिंट आपके लिए ले कर आता है कहानियां जो आपको पढ़नी चाहिए, वो भी वहां से जहां वे हो रही हैं

हम इसे तभी जारी रख सकते हैं अगर आप हमारी रिपोर्टिंग, लेखन और तस्वीरों के लिए हमारा सहयोग करें.

अभी सब्सक्राइब करें

पल्लवी ने अकबर पर निशाना साधते हुए कहा, ‘एक ऐसा रिश्ता जो खौफ पैदा कर सत्ता का गलत इस्तेमाल कर बनाया जाए तो वह सहमति से बना रिश्ता नहीं होता है.’

गोगोई ने कहा, ‘मैंने जो बातें अपने लेख में कही हैं, मैं उस पर कायम हूं. मैं सच बोलना जारी रखूंगी ताकि उनके द्वारा सताई गई अन्य महिलाओं को भी यह अहसास हो सके कि आगे आकर सच्चाई बताना ठीक है.’


यह भी पढ़ें: पत्रकार पल्लवी गोगोई ने एमजे अकबर पर लगाया शोषण और बलात्कार का आरोप


गौरतलब है कि अमेरिका में ‘नेशनल पब्लिक रेडियो’ की चीफ बिजनेस एडिटर पल्लवी गोगोई ने शुक्रवार को ‘वाशिंगटन पोस्ट’ में एक आलेख में बताया था कि किस तरह से अकबर ने उनके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया. उस समय अकबर ‘द एशियन एज’ अखबार के संपादक थे. पल्लवी ने अकबर के साथ काम करने और प्रताड़ित होने की अपनी पूरी कहानी विस्तार से लिखी है.

अकबर ने शुक्रवार को कहा कि दोनों के बीच ‘सहमति से संबंध’ बने थे. यहां तक कि अकबर की पत्नी ने गोगोई पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है.

लगभग दर्जनभर महिला पत्रकारों ने अकबर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है, जिसके बाद अकबर ने विदेश राज्यमंत्री के पद से 17 अक्टूबर को इस्तीफा दे दिया था.

अकबर पर सबसे पहले आरोप लगाने वाली पत्रकार प्रिया रमानी के खिलाफ पूर्व मंत्री ने आपराधिक मानहानि का मुकदमा दायर किया है.

(समाचार एजेंसी आईएएनएस के इनपुट के साथ)

share & View comments