अभियान को आधुनिक रूप देने के लिए डिजिटल सुविधा भी जोड़ी गई. महिलाओं के पंजीकरण के लिए पोर्टल बनाया गया, जहां से वे अपना प्रमाणपत्र डाउनलोड कर सकती थीं.
उपाध्याय ने मासिक पत्रिका राष्ट्र धर्म, साप्ताहिक पंचजन्य और दैनिक स्वदेश की शुरुआत की. उनके विचार, जैसे समग्र मानववाद, सामाजिक न्याय और स्वावलंबन, आज भी बीजेपी को राष्ट्र सेवा के मिशन में मार्गदर्शन देते हैं.
महिला सुरक्षा को लेकर योगी सरकार ने कई ठोस कदम उठाए हैं. प्रदेश के सभी 1,647 थानों में महिला हेल्प डेस्क बनाई गईं, जहाँ शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाता है.
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने काली माता सेवा समिति को श्रद्धालुओं के लिए बस सेवा उपलब्ध कराने पर बधाई दी. उन्होंने कहा कि काली माता सेवा समिति पिछले कई दशकों से भक्तों के लिए यह सेवा करती आ रही है.
परियोजना से लंबी दूरी के मालवाहक यातायात को सहयोग मिलेगा, महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे तक पहुंच बेहतर होगी और कृषि क्षेत्रों, औद्योगिक इलाकों व सीमा-पार व्यापार मार्गों से जुड़ाव मजबूत कर क्षेत्रीय आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा.
यह परियोजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “नए भारत” के विज़न के अनुरूप है, जिसका उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को आत्मनिर्भर बनाना और उनके रोजगार/स्वरोजगार के अवसर बढ़ाना है.
जिन भारतीय बच्चों के पास स्मार्टफोन हैं, वे इसका ज़्यादातर इस्तेमाल मनोरंजन के लिए करते हैं—जैसे फिल्में देखना या सोशल मीडिया चलाना—न कि पढ़ाई के लिए. क्या यही ‘डिजिटल इंडिया’ का सही इस्तेमाल है?