उन्होंने बताया कि प्रगति प्लेटफॉर्म के जरिए परियोजनाओं की नियमित समीक्षा, निगरानी और समस्याओं का त्वरित समाधान संभव हुआ है. यह केंद्र सरकार की तेज़ और जवाबदेह कार्यशैली का उदाहरण है.
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जनता को 10 वातानुकूलित (एसी) और 2 स्लीपर कॉन्ट्रैक्ट बसें भी समर्पित कीं. इसके साथ ही परिवहन निगम की स्मारिका ‘अनवरत’ और सड़क सुरक्षा थीम पर आधारित कैलेंडर का भी विमोचन किया गया.
मंत्रिपरिषद ने वर्ष 2026 में तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों से 5500 रुपये प्रति मानक बोरा की दर से तेंदूपत्ता खरीदी के लिए ऋण लेने हेतु राज्य शासन की गारंटी देने की अनुमति प्रदान की.
मुख्यमंत्री सोमवार को गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आयोजित विधायक खेल स्पर्धा–2025 के पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे. वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि सरकार खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को लगातार मजबूत कर रही है.
अब तक कुल 7,85,412 यात्रियों ने इस एयरपोर्ट से आवागमन किया है. हाल ही में जारी सीएसआई यात्री संतुष्टि रैंकिंग में अयोध्या एयरपोर्ट को बेहतर सुविधाओं के लिए सराहा गया है.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि युवाओं और आने वाली पीढ़ियों को जनजातीय समुदायों की परंपराओं से जोड़ना बेहद आवश्यक है. अपनी जनजातीय विरासत और पहचान को सुरक्षित रखते हुए युवाओं को आधुनिक विकास के मार्ग पर आगे बढ़ना चाहिए. उन्होंने विश्वास जताया कि जनजातीय समाज अपनी धरोहर को संजोते हुए निरंतर प्रगति करेगा.
इस परियोजना के लिए एसईसीएल द्वारा सीएसआर मद से 5 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है. इसके अंतर्गत जिले के शासकीय विद्यालयों में कुल 206 इंटरएक्टिव पैनल स्थापित किए जाएंगे.
एक पक्ष सोचता है कि आज भारत अपनी हैसियत से ज्यादा आगे बढ़कर कदम उठा रहा है, जबकि दूसरा पक्ष सोचता है कि मोदी ने भारत की हैसियत कमजोर कर दी है और भारत अपनी हैसियत से कम कदम उठा रहा है. सच यह है कि दोनों ही गलत हैं.