मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हुई मुलाकात के दौरान प्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई. सिद्धार्थ भाटिया ने बताया कि वह आगामी दिनों में स्विट्जरलैंड के दावोस में होने वाले अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में एआई सेक्टर का प्रतिनिधित्व भी करेंगे.
सुरक्षा व्यवस्था के तहत पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती की गई है. नगर और मेला क्षेत्र में पहले से लगे सीसीटीवी कैमरों के अलावा एआई युक्त कैमरों सहित 400 से अधिक कैमरों से क्राउड मॉनिटरिंग, क्राउड डेंसिटी एनालिसिस, घटना रिपोर्टिंग, स्वच्छता और सुरक्षा की निगरानी की जा रही है.
न्यायमूर्ति महेश्वरी नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित ग्लोबल मीडिएशन कॉन्फ्रेंस को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे. इस सम्मेलन का आयोजन ब्रिटेन की प्रतिष्ठित मीडिएशन संस्था ‘Resolveify’ द्वारा किया गया.
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन शिकायतों का त्वरित और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने आमजन को भरोसा दिलाया कि प्रदेश सरकार हर समस्या के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.
कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी स्वधा रिज़वी के दिशा-निर्देश में किया गया. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य महाप्रबंधक अनुराग जोशी उपस्थित रहे.
एक पक्ष सोचता है कि आज भारत अपनी हैसियत से ज्यादा आगे बढ़कर कदम उठा रहा है, जबकि दूसरा पक्ष सोचता है कि मोदी ने भारत की हैसियत कमजोर कर दी है और भारत अपनी हैसियत से कम कदम उठा रहा है. सच यह है कि दोनों ही गलत हैं.