चुराचांदपुर, एक मई (भाषा) मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में तुइवई नदी पर बना बेली पुल ढह गया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-102बी पर सिन्ज़ावल और खुआंगगिन गांवों के बीच बना पुल बृहस्पतिवार शाम उस समय टूट गया जब सीमेंट लदे दो ट्रक उस पर से गुजर रहे थे।
उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
यह मार्ग चुराचांदपुर के लिए महत्वपूर्ण आपूर्ति मार्ग है, जो असम के सिलचर और मिजोरम के रास्ते अन्य क्षेत्रों से आवश्यक वस्तुओं की ढुलाई को सुगम बनाता है।
अधिकारियों ने बताया कि आवाजाही बहाल करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
भाषा तान्या अविनाश
अविनाश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.