scorecardresearch
Thursday, 30 April, 2026
होमदेशबेंगलुरु: बारिश और ओलावृष्टि के कारण किताब की प्रसिद्ध दुकान को भारी नुकसान हुआ

बेंगलुरु: बारिश और ओलावृष्टि के कारण किताब की प्रसिद्ध दुकान को भारी नुकसान हुआ

Text Size:

बेंगलुरु, 30 अप्रैल (भाषा) बेंगलुरु में बुधवार शाम हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि से चर्च स्ट्रीट स्थित लोकप्रिय किताब की दुकान ‘बुकवर्म’ को भारी नुकसान हुआ, जहां बाढ़ के कारण चार हजार से पांच हजार किताबें खराब हो गईं। बुकवर्म ने सोशल मीडिया पर बताया कि लाखों रुपये की पुस्तकों को नुकसान पहुंचा है।

भारी बारिश और तेज हवाओं ने जहां शहर को गर्मी से राहत दी, वहीं जनजीवन भी प्रभावित हुआ।

दुकान की पोस्ट के बाद पाठकों और ग्राहकों ने चिंता जताते हुए मदद की पेशकश की।

बुकवर्म ने बृहस्पतिवार को अपने ग्राहकों का आभार जताते हुए कहा कि वे जल्द ही सामान्य स्थिति बहाल करने की दिशा में काम कर रहे हैं।

भाषा राखी वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments