scorecardresearch
Thursday, 30 April, 2026
होमदेशहरियाणा के पलवल में रासायनिक कारखाने में भीषण आग लगी, कोई हताहत नहीं

हरियाणा के पलवल में रासायनिक कारखाने में भीषण आग लगी, कोई हताहत नहीं

Text Size:

फरीदाबाद, 30 अप्रैल (भाषा) हरियाणा के पलवल में ततारपुर-जटोला रोड पर स्थित एक रासायनिक कारखाने में बृहस्पतिवार को भीषण आग लग गई, हालांकि सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यह घटना अपराह्न लगभग तीन बजे उस समय हुई जब एडीजीईएल कंपनी परिसर के अंदर रसायनों से लदे एक ट्रक को खाली किया जा रहा था तभी एक चिंगारी से आग लग गई।

उन्होंने बताया कि रसायन मौजूद होने के कारण आग तेजी से फैल गई और पूरे कारखाने को अपनी चपेट में ले लिया।

आग से उठता घना धुआं कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था, जिससे आसपास के गांवों और अन्य औद्योगिक इकाइयों में दहशत फैल गई। पुलिस ने बताया कि दमकल के वाहनों के मौके पर पहुंचने तक आग काफी फैल चुकी थी।

दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में कई घंटे लग गए, तब तक कारखाने का अधिकांश सामान नष्ट हो चुका था।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि भंडारित रसायनों के कारण आग तेजी से फैल गई, जिससे आसपास के गांवों के लिए खतरा पैदा हो गया।

उन्होंने दावा किया कि दमकल के वाहन करीब एक घंटे की देरी से मौके पर पहुंचे, जिस वजह से कारखाना पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

अधिकारियों के अनुसार, आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है, हालांकि कारखाने के कुछ हिस्सों में अभी भी धुआं उठ रहा है।

भाषा रवि कांत रवि कांत सुभाष

सुभाष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments