scorecardresearch
Thursday, 30 April, 2026
होमदेशराजस्थान: अवैध शराब व्यापार पर अंकुश लगाने के लिए एक मई से शुरू होगा अभियान

राजस्थान: अवैध शराब व्यापार पर अंकुश लगाने के लिए एक मई से शुरू होगा अभियान

Text Size:

जयपुर, 30 अप्रैल (भाषा) राजस्थान आबकारी विभाग राज्यभर में अवैध शराब व्यापार पर अंकुश लगाने के लिए एक मई से 15 मई तक विशेष प्रवर्तन अभियान चलाएगा। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने अवैध निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री सहित अन्य राज्यों से तस्करी पर किसी प्रकार की कोई नरमी नहीं बरतने की नीति के तहत सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि प्रवर्तन टीमें गश्त, नाकाबंदी और छापेमारी करेंगी तथा पुलिस के साथ समन्वय बनाकर प्रमुख मार्गों व टोल प्लाजा पर अवैध खेपों की निगरानी करेंगी।

विभाग ने लाइसेंस प्राप्त दुकानों पर भी सख्त अनुपालन सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं ताकि शराब निर्धारित बाजार मूल्य पर उचित होलोग्राम के साथ बेची जाए।

अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा, होटल, बार, ढाबों और आयोजन स्थलों पर भी जांच तेज की जाएगी ताकि बिना लाइसेंस शराब की बिक्री का पता लगाया जा सके तथा उल्लंघन की स्थिति में मामले दर्ज किए जाएंगे।

अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान नियमित निगरानी और जिला-वार समीक्षा की जाएगी।

भाषा बाकोलिया जितेंद्र

जितेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments