scorecardresearch
Thursday, 30 April, 2026
होमदेशकेरल में भारी बारिश; मौसम विभाग ने छह जिलों में 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया

केरल में भारी बारिश; मौसम विभाग ने छह जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया

Text Size:

तिरुवनंतपुरम, 30 अप्रैल (भाषा) केरल के कई हिस्सों में भारी बारिश होने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है, हालांकि मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार शाम राज्य के छह जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कोल्लम, पथनमथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की और एर्नाकुलम जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया।

विभाग ने इन जिलों के कुछ हिस्सों में, शाम में गरज-चमक के साथ बारिश होने और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है।

इससे पहले, बुधवार को आईएमडी ने 29 अप्रैल से तीन मई तक राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश होने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का पूर्वानुमान किया था।

‘ऑरेंज अलर्ट’ उन स्थानों के लिए जारी किया जाता है जहां 11 सेंटीमीटर से 20 सेमी तक भारी बारिश होने की संभावना होती है।

भाषा प्रचेता सुभाष

सुभाष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments