scorecardresearch
Thursday, 30 April, 2026
होमदेशअर्थजगतहीरो मोटोकॉर्प ने इक्वाडोर में विस्तार के लिए क्विल्मोटर्स से साझेदारी की

हीरो मोटोकॉर्प ने इक्वाडोर में विस्तार के लिए क्विल्मोटर्स से साझेदारी की

Text Size:

नयी दिल्ली, 30 अप्रैल (भाषा) दोपहिया वाहन विनिर्माता हीरो मोटोकॉर्प ने इक्वाडोर में अपने कारोबार के विस्तार के लिए क्विल्मोटर्स के साथ बृहस्पतिवार को विशेष वितरण साझेदारी की घोषणा की।

कंपनी ने बयान में कहा कि क्विल्मोटर्स दक्षिण अमेरिकी देश में वाहनों के संयोजन, नेटवर्क विस्तार, बिक्री और बिक्री के बाद की सेवाओं के साथ-साथ कलपुर्जों के वितरण की जिम्मेदारी संभालेगी।

हीरो मोटोकॉर्प के कार्यकारी उपाध्यक्ष (वैश्विक कारोबार) संजय भान ने कहा, “इक्वाडोर हमारे लिए एक मजबूत अवसर है, जहां ग्राहकों की बदलती अपेक्षाएं और भरोसेमंद व उच्च गुणवत्ता वाले परिवहन समाधानों की बढ़ती मांग इस अवसर को और मजबूत बना रही है।”

उन्होंने कहा कि क्विल्मोटर्स की स्थानीय बाजार में मजबूत पकड़ और हीरो की वैश्विक क्षमता इस साझेदारी को प्रभावी बनाती है।

बयान के अनुसार, इस साझेदारी के तहत कंपनी आठ मॉडल को बाजार में उतारेगी। इनमें इको डीलक्स और इको 150, हंक 125आर और हंक 160आर 4वी, एक्सपल्स 200 4वी और एक्सपल्स 200 4वी प्रो तथा जूम 110 और जूम 125आर जैसे मॉडल शामिल हैं।

क्विल्मोटर्स के प्रतिनिधि फेलिप एस्ट्राडा ने कहा, “हीरो मोटोकॉर्प एक वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठित ब्रांड है और हमें भरोसा है कि इसकी प्रौद्योगिकी, गुणवत्ता और प्रदर्शन इक्वाडोर के ग्राहकों को काफी पसंद आएंगे।”

भाषा योगेश रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments