श्रीनगर, 30 अप्रैल (भाषा) कश्मीर के शोपियां जिले में एक स्टीमर की मरम्मत करते समय उसमें धमाका हो गया, जिससे उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि बुधवार देर रात शोपियां के अगलर स्थित एक जूस फैक्टरी में धमाका हुआ।
घायलों को एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उनमें से एक की मौत हो गयी।
मृतक की पहचान सौरभ सिंह के रूप में हुई है और दो अन्य घायलों की पहचान शिव कुमार और राज कुमार के रूप में हुई है। दोनों उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।
भाषा गोला सुरभि
सुरभि
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.