scorecardresearch
Wednesday, 29 April, 2026
होमदेशउत्तराखंड में अगले 24 से 48 घंटे में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

उत्तराखंड में अगले 24 से 48 घंटे में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

Text Size:

देहरादून, 29 अप्रैल (भाषा) देहरादून मौसम केंद्र ने उत्तराखंड के कई जिलों में अगले 24 से 48 घंटों में हल्की से मध्यम बारिश होने, ओले गिरने के साथ ही करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान बुधवार को व्यक्त किया।

मौसम केंद्र ने विशेष रूप से देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिलों के पहाड़ी क्षेत्रों के लिए अलर्ट जारी करते हुए अगले 24 से 48 घंटों के दौरान ओलावृष्टि और तेज बारिश का अनुमान व्यक्त किया है।

मौसम केंद्र के निदेशक सीएस तोमर ने कहा, ‘‘ अगले 48 घंटों में पूरे राज्य में हल्की बारिश होने की संभावना है। 30 अप्रैल को अधिकांश जिलों में गरज और चमक के साथ बारिश हो सकती है।’’

तोमर ने बताया कि कुछ जिलों में हल्की बारिश का यह दौर पांच मई तक जारी रह सकता है।

मौसम में बदलाव की संभावना को देखते हुए किसानों और आमजन को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। राज्य सरकार ने अपील की है कि खराब मौसम के दौरान लोग अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें और सुरक्षित स्थानों पर ही रहें। साथ ही वाहन चालकों को बारिश और तेज हवाओं के दौरान विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

भाषा दीप्ति शोभना

शोभना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments