scorecardresearch
Wednesday, 29 April, 2026
होमदेशदिल्ली में बारिश व तेज हवाओं ने भीषण गर्मी से दिलाई राहत

दिल्ली में बारिश व तेज हवाओं ने भीषण गर्मी से दिलाई राहत

Text Size:

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल (भाषा) दिल्ली में बुधवार तड़के गरज-चमक के साथ हुई बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाई और मौसम विभाग ने 30 अप्रैल तक बारिश होने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान जताते हुए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हवा की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

विभाग के अनुसार, बुधवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, दिल्ली के आसपास के इलाकों में बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण मौसम में अचानक बदलाव आया है।

भाषा

खारी अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments