scorecardresearch
Tuesday, 28 April, 2026
होमखेलठक्कर यूपी प्रोमेथियंस में शामिल हुए; दिव्या को यूटीटी नीलामी में पुणे जगुआर्स ने खरीदा

ठक्कर यूपी प्रोमेथियंस में शामिल हुए; दिव्या को यूटीटी नीलामी में पुणे जगुआर्स ने खरीदा

Text Size:

मुंबई, 28 अप्रैल (भाषा) मानव ठक्कर यूपी प्रोमेथियंस में दो बार के एमवीपी यांग लियू के साथ जोड़ी बनाने के लिए तैयार हैं, जबकि मंगलवार को यहां आयोजित अल्टीमेट टेबल टेनिस (यूटीटी) नीलामी में दिव्या चिताले लगातार दूसरे वर्ष सबसे अधिक मूल्य वाली भारतीय खिलाड़ी बनी रहीं।

दिव्या को पीबीजी पुणे जगुआर्स ने खरीदा।

बर्नाडेट स्जोक्स 40 लाख टोकन के साथ सबसे अधिक मूल्य वाली खिलाड़ी बनकर उभरीं और डेम्पो गोवा चैलेंजर्स में शामिल हुईं।

अंतरराष्ट्रीय सर्किट में दिव्या के युगल साथी मानुष शाह 37.2 लाख टोकन में यू मुंबा टीटी में शामिल हुए।

पंद्रह वर्षीय दिव्यांशी भौमिक टूर्नामेंट के सातवें सत्र के लिए यूटीटी नीलामी में बोली हासिल करने वाली अब तक की सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बन गईं। उन्हें दबंग दिल्ली टीटीसी ने खरीदा।

सोलह साल की सिंड्रेला दास को गोवा चैलेंजर्स ने चुना।

अल्टीमेट टेबल टेनिस का सातवां सत्र भारतीय टेबल टेनिस महासंघ के तत्वावधान में नौ से 26 जुलाई तक गोवा में आयोजित किया जाएगा।

टीमें:

अहमदाबाद एपीएल पाइपर्स: मनिका बत्रा, एड्रियन रासेनफोसे (बेल्जियम), काव्या भट्ट, सानिल शेट्टी, सोफिया पोल्कानोवा (ऑस्ट्रिया), पायस जैन।

दबंग दिल्ली: साथियान ज्ञानशेखरन, दिव्यांशी भौमिक, मारिया जियाओ (स्पेन), यूसुफ अब्देलअज़ीज़ (मिस्र), रीगन अल्बुकर्क, सुतीर्था मुखर्जी।

डेम्पो गोवा चैलेंजर्स: बर्नाडेट स्ज़ोक्स (रोमानिया), सिंड्रेला दास, अल्वारो रोबल्स (स्पेन), दिव्यांश श्रीवास्तव, अनन्या चंदे, अभिनंद पीबी।

कोलकाता थंडर ब्लेड्स: अंकुर भट्टाचार्जी, अयहिका मुखर्जी, एडुआर्ड इओनेस्कु (रोमानिया), तनीषा कोटेचा, ज़ेंग जियान (सिंगापुर), जीत चंद्रा।

पीबीजी पुणे जगुआर्स: दिव्या चिताले, पृथिका पावड़े (फ्रांस), स्नेहित एसएफआर, मुदित दानी, उमर असार (मिस्र), सयानिका माजी।

यू मुंबा टीटी: मानुष शाह, आकाश पाल, लिलियन बार्डेट (फ्रांस), अन्ना हर्से (वेल्स), नित्यश्री मणि, अनुषा कुटुम्बले।

यूपी प्रोमेथियंस: मानव ठक्कर, यांग्ज़ी लियू (ऑस्ट्रेलिया), रिकार्डो वाल्थर (जर्मनी), सयाली वानी, सुधांशु ग्रोवर, स्वास्तिका घोष।

भाषा आनन्द सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments