scorecardresearch
Tuesday, 28 April, 2026
होमदेशगोवा को मिलेगा अपना पहला पशु चिकित्सा महाविद्यालय, केंद्र से मिली मंजूरी

गोवा को मिलेगा अपना पहला पशु चिकित्सा महाविद्यालय, केंद्र से मिली मंजूरी

Text Size:

पणजी, 28 अप्रैल (भाषा) गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने मंगलवार को बताया कि केंद्र सरकार ने पोंडा में ‘गोवा कॉलेज ऑफ वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज’ की स्थापना की अनुमति दे दी है और इसके साथ ही राज्य को उसका पहला पशु चिकित्सा महाविद्यालय मिलने जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि यह महाविद्यालय गोवा विश्वविद्यालय के तहत स्थापित किया जाएगा। इसमें पशु चिकित्सा विज्ञान एवं पशुपालन में स्नातक (बी वी साइंस और एएच) डिग्री कार्यक्रम शुरू किया जाएगा, जिसमें प्रति वर्ष 40 छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा।

सावंत ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि केंद्र सरकार ने इस संस्थान के लिए अनुमति पत्र जारी कर दिया है। उन्होंने इसे राज्य में पशु चिकित्सा शिक्षा और पशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह महाविद्यालय, दुग्ध उत्पादन क्षेत्र में विकास और पशुधन सेवाओं जैसे क्षेत्रों को बढ़ावा देगा, साथ ही गोवा के छात्रों के लिए राज्य के भीतर ही पेशेवर पशु चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करने के नये अवसर पैदा करेगा।

उन्होंने कहा कि यह संस्थान किसानों, पशुपालकों और व्यापक पशुपालन क्षेत्र के कल्याण में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

भाषा प्रचेता नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments