scorecardresearch
Tuesday, 28 April, 2026
होमरिपोर्टबिहार में MSME को बढ़ावा देने की बड़ी पहल

बिहार में MSME को बढ़ावा देने की बड़ी पहल

बिहटा में प्रौद्योगिकी केंद्र व चार जिलों में एक्सटेंशन सेंटर का उद्घाटन

Text Size:

नई दिल्ली: बिहार में औद्योगिक विकास और MSME सेक्टर को गति देने के लिए पटना के बिहटा में नया प्रौद्योगिकी केंद्र शुरू किया गया. इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने संयुक्त रूप से किया. मुजफ्फरपुर, रोहतास, दरभंगा और मुंगेर में इसके एक्सटेंशन सेंटर भी शुरू हुए.

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य तेजी से औद्योगिक प्रगति की ओर बढ़ रहा है और यह केंद्र युवाओं को कौशल, संसाधन और रोजगार के अवसर देगा. उन्होंने ‘मेक इन बिहार’ को आगे बढ़ाने पर जोर दिया. केंद्रीय मंत्री ने इसे आत्मनिर्भर भारत की दिशा में अहम कदम बताया.

कार्यक्रम में पीएम विश्वकर्मा, पीएमईजीपी और SC/ST हब योजनाओं के लाभार्थियों को टूलकिट, चेक और प्रमाणपत्र वितरित किए गए. यह पहल राज्य में निवेश, नवाचार और रोजगार सृजन को मजबूती देगी.

share & View comments