scorecardresearch
Tuesday, 28 April, 2026
होमदेशसुरक्षा कर्मियों पर हमला: आरोपी को चार मई तक एटीएस की हिरासत में भेजा

सुरक्षा कर्मियों पर हमला: आरोपी को चार मई तक एटीएस की हिरासत में भेजा

Text Size:

ठाणे, 28 अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले की एक अदालत ने धर्म पूछने के बाद दो सुरक्षा कर्मियों (गार्ड) पर चाकू से हमला करने के आरोप में गिरफ्तार जैब ज़ुबैर अंसारी को चार मई तक के लिए आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) की हिरासत में भेज दिया।

यहां एक अधिकारी ने बताया कि मीरा-भयंदर, वसई विरार (एमबीवीवी) पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के बाद अंसारी को भयंदर की एक अदालत के समक्ष पेश किया गया।

शुरू में नयानगर थाने द्वारा दर्ज किया गया यह मामला घटना की ‘‘संवेदनशीलता और गंभीरता’’ के कारण महाराष्ट्र एटीएस को स्थानांतरित कर दिया गया।

अधिकारियों ने बताया था कि अंसारी ने मीरा रोड इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत स्थल पर तैनात दो गार्ड से पहले कथित तौर पर कलमा पढ़ने को कहा था और उसके बाद उन पर चाकू से हमला किया।

उन्होंने बताया कि जांचकर्ताओं को अंसारी के घर से एक नोट मिला है जिसमें हमलों और इस्लामिक स्टेट का जिक्र है।

भाषा यासिर नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments