scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमरिपोर्टलखनऊ में 60,244 आरक्षियों की दीक्षांत परेड, #UPPolice बना ग्लोबल ट्रेंड

लखनऊ में 60,244 आरक्षियों की दीक्षांत परेड, #UPPolice बना ग्लोबल ट्रेंड

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीक्षांत परेड की सलामी ली, सोशल मीडिया पर यूपी पुलिस का हैशटैग विश्व में नंबर 1 ट्रेंड रहा.

Text Size:

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश राज्य में रविवार को लखनऊ पुलिस लाइंस में वर्ष 2025 में भर्ती 60,244 आरक्षी नागरिक पुलिस की भव्य दीक्षांत परेड आयोजित हुई. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परेड की सलामी ली और नवआरक्षियों का उत्साहवर्धन किया. इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आरक्षियों को सम्मानित भी किया गया.

परेड से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो सभी जिलों की पुलिस इकाइयों द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर #UPPolice हैशटैग के साथ साझा किए गए. यह हैशटैग कुछ ही घंटों में विश्व स्तर पर नंबर 1 ट्रेंड पर पहुंच गया और लगभग 4 घंटे तक शीर्ष पर बना रहा.

पुलिस विभाग के अनुसार इस अभियान में 64 हजार से अधिक पोस्ट किए गए, जिनकी रीच लगभग 64 मिलियन रही. कुल व्यूज 5.58 लाख और इंप्रेशन 1.13 बिलियन दर्ज किए गए. यह आयोजन यूपी पुलिस की डिजिटल उपस्थिति का बड़ा उदाहरण माना जा रहा है.

share & View comments