scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशशिमला में धार्मिक अनुष्ठान के दौरान महिला की मौत मामले में आरोपी गिरफ्तार

शिमला में धार्मिक अनुष्ठान के दौरान महिला की मौत मामले में आरोपी गिरफ्तार

Text Size:

शिमला, 27 अप्रैल (भाषा) हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला स्थित एक गांव में धार्मिक अनुष्ठान के दौरान एक महिला की गोली लगने से मौत मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

महिला की पहचान शिमला के आंध्र गांव निवासी रितिका (26) के रूप में हुई।

पुलिस के अनुसार, कुलगांव गांव में एक नवनिर्मित मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के दौरान रविवार को यह घटना घटी। प्रथम दृष्टया, जश्न मनाने के दोरान आरोपी ने गोली चलाई।

पुलिस ने बताया कि गोली रितिका को लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जिसके बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार को जब्त कर लिया गया है। बाद में आरोपी को हिरासत में ले लिया गया।

शिमला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) गौरव सिंह ने बताया कि चिरगांव थाना में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और भारतीय शस्त्र अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भाषा यासिर अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments