scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशपुणे के सैलून में झगड़े के बाद व्यक्ति ने चलाई गोली, दो घायल

पुणे के सैलून में झगड़े के बाद व्यक्ति ने चलाई गोली, दो घायल

Text Size:

पुणे, 24 अप्रैल (भाषा) पुणे शहर के वारजे इलाके में शुक्रवार शाम को पांच लोगों के समूह और निहाल शिंदे नामक एक व्यक्ति के बीच हुई झड़प के दौरान चलाई गई गोली में शिंदे सहित दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह घटना शाम करीब 6:40 बजे हुई।

एक अधिकारी ने बताया कि वारदात की जानकारी मिलने के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।

उन्होंने बताया कि सैलून में मौजूद ग्राहक निहाल शिंदे के बाएं कान के पास गोली लगी है, जबकि अमोल आढाव नामक एक अन्य व्यक्ति भी इस घटना में घायल हुआ है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर पांच लोग सैलून आए थे ,जहां निहाल बाल कटवा रहा था। वहां हुई झड़प के दौरान समूह में शामिल एक व्यक्ति ने अपनी पिस्तौल से निहाल पर कथित तौर पर गोली चला दी।’’

पुलिस उपायुक्त संभाजी कदम ने बताया, ‘‘यह वारदात शिंदे और आरोपियों के बीच पुरानी दुश्मनी का नतीजा है। हमने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है और अन्य की तलाश जारी है। हम मामले की जांच कर रहे हैं।’’

उन्होंने बताया कि पांच आरोपियों की पहचान कर ली गई है और साहिल राउत नामक एक आरोपी को पकड़ लिया गया है।

भाषा सुमित धीरज

धीरज

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments