scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमखेलअभय और निपम ने 100 मी स्पर्धा जीती, एशियाई जूनियर प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया

अभय और निपम ने 100 मी स्पर्धा जीती, एशियाई जूनियर प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया

Text Size:

तुमकुर (गुजरात), 24 अप्रैल (भाषा) रिलायंस के अभय सिंह ने शुक्रवार को यहां राष्ट्रीय जूनियर अंडर-20 एथलेटिक्स में पुरुषों की 100 मीटर दौड़ 10.41 सेकंड के मीट रिकॉर्ड समय के साथ जीती।

कई एथलीटों ने एशियाई जूनियर क्वालीफिकेशन मार्क भी पार कर लिया।

अभय का समय एशियाई जूनियर क्वालीफिकेशन समय 10.46 सेकंड और 2018 में गुरिंदरवीर सिंह द्वारा बनाए गए 10.47 सेकंड के मीट रिकॉर्ड से बेहतर था।

उत्तर प्रदेश की निपम ने महिलाओं की 100 मीटर दौड़ में 11.53 सेकंड का समय निकालकर स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 2025 में कोच्चि में हुए टूर्नामेंट के दौरान अभिनया राजाराजन द्वारा बनाए गए 11.54 सेकंड के पिछले जूनियर राष्ट्रीय रिकॉर्ड को बेहतर बनाया।

स्वर्ण पदक जीतने के अपने सफर में निपम ने 2014 में दुती चंद के नाम पर दर्ज 11.63 सेकंड के मीट रिकॉर्ड को भी बेहतर बनाया।

उत्तर प्रदेश की इस धाविका ने सेमीफ़ाइनल में 11.60 सेकंड का समय निकाला था और महिलाओं की 100 मीटर दौड़ में 11.79 सेकंड का एशियाई जूनियर क्वालीफिकेशन समय भी हासिल कर लिया है। उनके पास अमेरिका के यूजीन में होने वाली विश्व एथलेटिक्स अंडर-20 में हिस्सा लेने का सुनहरा मौका है।

पंजाब की उभरती हुई चक्का फेंक एथलीट अमानत कंबोज ने भी 52.27 मीटर की दूरी के साथ एशियाई अंडर 20 मार्क हासिल कर लिया। क्वालीफिकेशन मार्क 50.13 मीटर निर्धारित किया गया था।

सुबह के सत्र में हरियाणा की मुस्कान ने महिलाओं की 5,000 मीटर दौड़ में 16:42.88 सेकंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। यह समय एशियाई जूनियर क्वालीफिकेशन समय 16:52.54 सेकंड से बेहतर था।

सोनम परमार ने महिलाओं की 5,000 मीटर दौड़ में रजत पदक (16:47.89) जीता और लंबी दूरी की इस दौड़ में एशियाई क्वालीफिकेशन समय को बेहतर बनाने वाली दूसरी एथलीट बनीं।

महिलाओं की पोल वॉल्ट की विजेता तमिलनाडु की बी सौन्दर्या ने 3.60 मीटर के एशियाई जूनियर क्वालीफिकेशन मार्क की भी बराबरी कर ली।

केरल के लंबे कद के मोहम्मद अशफाक पुरुषों की 400 मीटर क्वालीफिकेशन राउंड में सबसे तेज धावक रहे।

भाषा नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments