scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमखेलभारतीय हॉकी टीम के लिए विशेष गोलकीपिंग शिविर का संचालन कर रहे विलियमसन

भारतीय हॉकी टीम के लिए विशेष गोलकीपिंग शिविर का संचालन कर रहे विलियमसन

Text Size:

बेंगलुरु, 24 अप्रैल (भाषा) उत्तरी आयरलैंड के एक बहुत अनुभवी कोच डेविड विलियमसन भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए एक विशेष गोलकीपिंग शिविर का संचालन कर रहे हैं और मुख्य कोच सोर्ड मारिन का कहना है कि इस तरह के खास प्रयासों की इस समय बहुत जरूरत है।

विलियमसन काफी लंबे समय तक अमेरिका की महिला राष्ट्रीय टीम के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने 2025 में महिला हीरो हॉकी इंडिया लीग में ओडिशा वॉरियर्स के लिए सहायक कोच के तौर पर भी काम किया था। गोलकीपिंग को बेहतर बनाने के मामले में उनके पास काफी अंतरराष्ट्रीय अनुभव है।

सविता, बंसरी सोलंकी, बिचू देवी खारिबाम और माधुरी किंडो इस विशेष शिविर का हिस्सा हैं। दो मई को खत्म होने वाले इस शिविर का मकसद आने वाले अहम अंतरराष्ट्रीय मैचों से पहले भारत की गोलकीपिंग इकाई को और मजबूत बनाना है।

भाषा नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments