नयी दिल्ली, 24 अप्रैल (भाषा) आम आदमी पार्टी (आप) नेता राघव चड्डा और संदीप पाठक ने शुक्रवार को ऐलान किया कि वह और आप के पांच अन्य राज्य सभा सदस्य भाजपा में शामिल हो रहे हैं।
संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते संदीप पाठक ने कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने जा रहे हैं। वहीं, राघव चड्ढा ने कहा कि ‘आप’ के लगभग दो-तिहाई राज्यसभा सदस्यों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है और वे एक गुट के रूप में भाजपा में शामिल होंगे।
चड्ढा ने कहा कि पार्टी की बागी नेता स्वाति मालीवाल और हरभजन सिंह समेत कई राज्यसभा सदस्यों ने आम आदमी पार्टी छोड़ दी है।
चड्डा, पाठक और अशोक मित्तल ने दावा किया कि आप के दस में से सात राज्यसभा सदस्यों ने पार्टी छोड़ दी है।
भाषा पवनेश
पवनेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.