scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशअर्थजगतभारत और अमेरिका व्यापार समझौते पर संपर्क बनाए रखने को सहमत: सरकार

भारत और अमेरिका व्यापार समझौते पर संपर्क बनाए रखने को सहमत: सरकार

Text Size:

नयी दिल्ली, 24 अप्रैल (भाषा) भारत और अमेरिका के अधिकारियों के बीच तीन दिवसीय व्यापार वार्ता 23 अप्रैल को पूरी हुई, जिसमें दोनों पक्ष भविष्य में इस गति को बनाए रखने के लिए निरंतर संपर्क में बने रहने पर सहमत हुए हैं।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने शुक्रवार को बयान में बताया कि दोनों पक्षों ने बाजार पहुंच, गैर-शुल्क उपायों, व्यापार में तकनीकी बाधाएं, सीमा शुल्क तथा व्यापार सुगमीकरण, निवेश प्रोत्साहन, आर्थिक सुरक्षा और डिजिटल व्यापार जैसे कई क्षेत्रों पर चर्चा की।

बयान में कहा गया, ‘‘ बैठकें सकारात्मक और रचनात्मक माहौल में हुईं जिसमें प्रमुख मामलों पर प्रगति के लिए सार्थक और भविष्योन्मुखी चर्चा की गई। दोनों पक्ष आगे बढ़ते हुए इस गति को बनाए रखने के लिए निरंतर संपर्क में रहने पर सहमत हुए हैं।’’

उल्लेखनीय है कि भारत और अमेरिका ने पारस्परिक रूप से लाभकारी व्यापार के संबंध में एक अंतरिम व्यापार समझौते के ढांचे को अंतिम रूप देने के लिए संयुक्त बयान सात फरवरी को जारी किया था। यह ढांचा व्यापक भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) वार्ता के लिए दोनों देशों की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।

मंत्रालय ने कहा कि भारतीय पक्ष ने अंतरिम समझौते के विवरण को अंतिम रूप देने और व्यापक बीटीए के तहत बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए अपने अमेरिकी समकक्षों के साथ बैठकों के लिए वॉशिंगटन की यात्रा की।

भाषा पाण्डेय निहारिका

निहारिका

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments