scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमखेलआखिरी नौ होल में पांच बर्डी लगाकर दीक्षा संयुक्त 11वें स्थान पर

आखिरी नौ होल में पांच बर्डी लगाकर दीक्षा संयुक्त 11वें स्थान पर

Text Size:

केपटाउन, 24 अप्रैल (भाषा) भारत की दीक्षा डागर ने आखिरी नौ होल में पांच बर्डी लगाते हुए दक्षिण अफ्रीका महिला ओपन में पांच-अंडर 68 का कार्ड खेलकर संयुक्त रूप से 11वें स्थान पर जगह बनाई है।

दक्षिण अफ्रीका महिला ओपन की वर्ष 2019 की चैंपियन दीक्षा पार 73 वाले रॉयल केप गोल्फ क्लब में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में भाग ले रही छह भारतीय गोल्फरों में सर्वश्रेष्ठ रहीं।

प्रणवी उर्स (70) संयुक्त 20वें, जबकि हिताशी बक्शी और अवनी प्रशांत (73) संयुक्त 64वें स्थान पर रहीं।

त्वेसा मलिक (74) और वाणी कपूर (75) क्रमशः संयुक्त 82वें और 92वें स्थान पर हैं, और कट में जगह बनाने के लिए उन्हें बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

जर्मनी की पेट्रीशिया श्मिट ने करियर का सर्वश्रेष्ठ 10 अंडर 63 का स्कोर बनाकर दो शॉट की बढ़त हासिल की।

भाषा आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments