scorecardresearch
Thursday, 23 April, 2026
होमदेशपश्चिम बंगाल की 152 विधानसभा सीटों पर मतदान समाप्त; कतारों में लगे मतदाता डाल सकेंगे वोट

पश्चिम बंगाल की 152 विधानसभा सीटों पर मतदान समाप्त; कतारों में लगे मतदाता डाल सकेंगे वोट

Text Size:

कोलकाता, 23 अप्रैल (भाषा) पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 152 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान बृहस्पतिवार शाम छह बजे समाप्त हो गया।

अधिकारियों ने बताया कि निर्धारित समय से पहले मतदान केंद्रों पर पहुंचने वाले मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अनुमति दी जाएगी।

राज्य में शाम पांच बजे तक 89.93 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जिसमें दक्षिण दिनाजपुर जिले में सबसे अधिक 93.12 प्रतिशत मतदान हुआ।

शाम पांच बजे तक 3.60 करोड़ मतदाताओं में से लगभग 90 प्रतिशत ने मतदान किया। यह मतदान प्रतिशत राज्य के हालिया चुनावी इतिहास में सबसे अधिक है।

राज्य के 16 जिलों में मतदान से 294 सदस्यीय राज्य विधानसभा के 152 निर्वाचन क्षेत्रों में 167 महिलाओं सहित 1,478 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला होगा।

मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ। भीषण गर्मी और उमस के बावजूद मतदाता सुबह से ही मतदान केंद्रों के बाहर बड़ी संख्या में कतारों में खड़े नजर आए और जैसे-जैसे समय बीतता गया, मतदान की गति तेज होती गई।

उम्मीदवारों पर हमलों समेत कुछ जिलों में छिटपुट हिंसा की घटनाओं ने बंगाल के चुनावी माहौल में तनाव पैदा कर दिया। निर्वाचन आयोग ने हिंसा के संबंध में अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है।

भाषा आशीष शफीक

शफीक

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments