scorecardresearch
Thursday, 23 April, 2026
होमदेशअदालत ने आई-पैक निदेशक विनेश चंदेल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

अदालत ने आई-पैक निदेशक विनेश चंदेल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

Text Size:

नयी दिल्ली, 23 अप्रैल (भाषा) दिल्ली की एक अदालत ने राजनीतिक परामर्श फर्म आई-पैक के सह-संस्थापक एवं निदेशक विनेश चंदेल को पश्चिम बंगाल में कथित कोयला घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में बृहस्पतिवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश दीप्ति देवेश ने आरोपी की न्यायिक हिरासत का आग्रह किए जाने वाली प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की याचिका को स्वीकार कर लिया। उन्हें ईडी की 10 दिन की हिरासत पूरी होने के बाद अदालत में पेश किया गया।

अदालत ने संघीय जांच एजेंसी को चंदेल को 10 दिनों तक हिरासत में रखने की अनुमति 14 अप्रैल को दी थी, ताकि उससे पूछताछ की जा सके। अदालत ने कहा था कि यह मानने के कारण हैं कि वह करोड़ों रुपये की आपराधिक कमाई के सृजन, हेराफेरी और कब्जे से जुड़ी प्रक्रियाओं तथा गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल थे।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से कुछ दिन पहले ही ईडी ने मामले में पूछताछ के बाद 13 अप्रैल को चंदेल को गिरफ्तार कर लिया। कानून स्नातक चंदेल आई-पैक में 33 प्रतिशत शेयरधारक हैं।

भाषा यासिर माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments