scorecardresearch
Friday, 1 May, 2026
होमदेशतमिलनाडु में सुशासन जारी रहेगा और द्रमुक सत्ता में बनी रहेगी: सांसद दयानिधि मारन

तमिलनाडु में सुशासन जारी रहेगा और द्रमुक सत्ता में बनी रहेगी: सांसद दयानिधि मारन

Text Size:

चेन्नई, 23 अप्रैल (भाषा) द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के वरिष्ठ नेता दयानिधि मारन ने बृहस्पतिवार को विश्वास व्यक्त किया कि सत्तारूढ़ पार्टी तमिलनाडु में लगातार दूसरी बार सत्ता में आएगी।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने चेन्नई में मतदान करने के बाद कहा कि द्रमुक सत्ता में बनी रहेगी। उन्होंने कहा, ‘‘सिर्फ मैं ही नहीं बल्कि पूरे तमिलनाडु के लोग चाहते हैं कि द्रमुक फिर से सत्ता में आए।’’

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ।

यहां सत्तारूढ़ द्रमुक और मुख्य विपक्षी ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) सत्ता के प्रमुख दावेदार हैं, जबकि अभिनेता विजय के नेतृत्व वाली तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) और तमिल राष्ट्रवादी सीमान नीत एनटीके भी मुकाबले में है।

मारन ने सुशासन के जारी रहने पर जोर देते हुए कहा कि तमिलनाडु विधानसभा चुनाव ‘‘राज्य और दुष्ट दिल्ली के बीच युद्ध’’ है।

मारन यहां चेन्नई सेंट्रल से सांसद हैं।

भाषा यासिर अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments