scorecardresearch
Wednesday, 22 April, 2026
होमरिपोर्टखड़गे की टिप्पणी पर मोहन यादव ने माफी की मांग की, कांग्रेस पर साधा निशाना

खड़गे की टिप्पणी पर मोहन यादव ने माफी की मांग की, कांग्रेस पर साधा निशाना

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपने अतीत और आचरण पर आत्ममंथन करना चाहिए.

Text Size:

नई दिल्ली: मध्यप्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कथित विवादित टिप्पणी को लेकर सियासत गरमा गई है. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने खड़गे के बयान की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए उनसे माफी की मांग की है.

डॉ. यादव ने कहा कि देश में संवेदनशील माहौल है और इस तरह की टिप्पणियां अनुचित हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस लगातार ऐसी गलतियां कर रही है, जिससे उसे राजनीतिक नुकसान उठाना पड़ रहा है.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपने अतीत और आचरण पर आत्ममंथन करना चाहिए.

share & View comments