scorecardresearch
Wednesday, 29 April, 2026
होमखेलयूटीटी जूनियर एवं युवा चैंपियनशिप: तमिलनाडु बना लड़कों का अंडर19 चैंपियन

यूटीटी जूनियर एवं युवा चैंपियनशिप: तमिलनाडु बना लड़कों का अंडर19 चैंपियन

Text Size:

देहरादून, 22 अप्रैल (भाषा) शीर्ष वरीयता प्राप्त तमिलनाडु ने बुधवार को यहां यूटीटी अंतरराज्यीय जूनियर एवं युवा राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप में महाराष्ट्र को 3-1 से हराकर लड़कों के अंडर19 वर्ग का टीम खिताब जीता।

पीबी अभिनंद तमिलनाडु की जीत के नायक रहे। उन्होंने पहले नील मुल्ये को 11-5, 11-3, 7-11, 11-6 से हराया और फिर उलट एकल में कुशल चोपड़ा पर 11-6, 11-6, 11-8 से शानदार जीत दर्ज करके अपनी टीम को खिताब दिलाया।।

महाराष्ट्र की टीम चोपड़ा पर काफी निर्भर थी क्योंकि उन्होंने इससे पहले टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने पहले एकल मैच में एमआर बालामुरुगन को पांच गेम के कड़े मुकाबले में हराया लेकिन वह आगे अपनी लय बरकरार नहीं रख पाए।

इससे पहले सेमीफाइनल में तमिलनाडु ने असम को, जबकि महाराष्ट्र ने पश्चिम बंगाल को हराया।

भाषा

पंत सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments