scorecardresearch
Wednesday, 29 April, 2026
होमदेशगार्ड बदलने की रस्म का 25 अप्रैल से नया समय: राष्ट्रपति भवन

गार्ड बदलने की रस्म का 25 अप्रैल से नया समय: राष्ट्रपति भवन

Text Size:

नयी दिल्ली, 22 अप्रैल (भाषा) राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में हर शनिवार को होने वाली गार्ड बदलने की रस्म का समय 25 अप्रैल से सुबह 7:30 बजे से बदलकर 8:30 बजे कर दिया गया है। बुधवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

लगभग 30 मिनट तक होने वाला यह समारोह एक सैन्य परंपरा है जो हर सप्ताह आयोजित की जाती है ताकि राष्ट्रपति के अंगरक्षकों (पीबीजी) के एक नए समूह को कार्यभार संभालने में सक्षम बनाया जा सके।

राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा जारी बयान में कहा गया है, ‘‘राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में प्रत्येक शनिवार को होने वाला गार्ड परिवर्तन कार्यक्रम इस शनिवार (25 अप्रैल, 2026) से नए समय पर यानी सुबह 7:30 बजे की जगह 8:30 बजे आयोजित किया जाएगा।’’

वर्ष 1773 में गठित पीबीजी भारतीय सेना की सबसे वरिष्ठ रेजिमेंट है। यह रेजिमेंट भारत के राष्ट्रपति के लिए औपचारिक कर्तव्यों का निर्वहन करती है।

भाषा शोभना मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments