scorecardresearch
Tuesday, 28 April, 2026
होमदेशआतंकवाद को पराजित करने के लिए भारत दृढ़ संकल्पित: राष्ट्रपति

आतंकवाद को पराजित करने के लिए भारत दृढ़ संकल्पित: राष्ट्रपति

Text Size:

नयी दिल्ली, 22 अप्रैल (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को पहलगाम आतंकवादी हमले की बरसी पर पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी और कहा कि देश हर जगह आतंकवाद को उसके सभी रूपों में हराने के अपने दृढ़ संकल्प पर कायम है।

उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘उस जघन्य कृत्य में निर्दोष लोगों की दुखद मौत हमारी सामूहिक स्मृति में अंकित है। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं। पूरा देश उनके साथ खड़ा है। आतंक के ऐसे कृत्य शांति और एकता के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता को नहीं रोक सकते।’’

मुर्मू ने कहा, ‘‘हम हर जगह आतंकवाद को उसके सभी स्वरूपों में पराजित करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।’’

पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने पिछले वर्ष इसी दिन जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हमला किया था, जिसमें 26 लोग मारे गए थे। इनमें अधिकांश पर्यटक थे।

भाषा हक हक मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments