scorecardresearch
Tuesday, 28 April, 2026
होमदेशदेश आतंकवाद के आगे नहीं झुकेगा: हरियाणा के मुख्यमंत्री ने पहलगाम हमले की बरसी पर कहा

देश आतंकवाद के आगे नहीं झुकेगा: हरियाणा के मुख्यमंत्री ने पहलगाम हमले की बरसी पर कहा

Text Size:

चंडीगढ़, 22 अप्रैल (भाषा) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों को बुधवार को श्रद्धांजलि दी और कहा कि नया भारत किसी भी प्रकार के आतंकवाद के आगे नहीं झुकेगा और आतंकवादियों की योजनाओं को कभी सफल नहीं होने देगा।

सैनी ने 22 अप्रैल, 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ हर भारतीय इस दुखद घटना को कभी नहीं भूलेगा। इस अपूरणीय क्षति से जूझ रहे शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।’’

सैनी ने कहा, ‘‘ हम सभी नागरिक दुख के क्षण में और अपने संकल्प में एकजुट हैं। यह ‘नया भारत’ किसी भी प्रकार के आतंकवाद के आगे नहीं झुकेगा और आतंकवादियों की योजनाओं को कभी सफल नहीं होने देगा।’’

इस घटना में मारे गए 26 लोगों में करनाल निवासी नौसेना अधिकारी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल भी शामिल थे।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया था, जिसमें भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ढांचे को नष्ट कर दिया था।

भाषा शोभना मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments