नयी दिल्ली, 21 अप्रैल (भाषा) भारतीय अंडर-17 पुरुष फुटबॉल टीम मंगलवार को थाईलैंड के समुत प्राकान में खाली स्टेडियम में खेले गए दूसरे और अंतिम मैत्री मैच में संयुक्त अरब अमीरात से 1-5 से हार गई।
भारत की ओर से एकमात्र गोल दलालमुओन गंगटे ने 89वें मिनट में किया।
संयुक्त अरब अमीरात ने तीसरे, छठे, 13वें, 22वें और 52वें मिनट में गोल दागे।
भारत ने पिछले शुक्रवार को पहला मैत्री मैच 1-0 से जीता था।
ये मैत्री मैच सऊदी अरब में होने वाले 2026 एएफसी अंडर-17 एशियाई कप के लिए भारत और यूएई की तैयारियों का हिस्सा थे।
भारतीय टीम एशियाई कप से पहले दो और मैत्री मैच खेलेगी। ये मैच 25 और 28 अप्रैल को दोहा में कतर के खिलाफ होंगे।
जेद्दा में होने वाले एशियाई कप के ग्रुप डी में भारत का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया (छह मई), उज्बेकिस्तान(10 मई) और उत्तर कोरिया (13 मई) से होगा।
भाषा सुधीर आनन्द
आनन्द
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.