इटानगर, 21 अप्रैल (भाषा) संसदीय स्थायी समिति ने मंगलवार को अरुणाचल प्रदेश का अध्ययन दौरा किया जिसमें उसने खेल बुनियादी ढांचे का जायजा लिया और प्रमुख क्षेत्रों के हितधारकों के साथ चर्चा की।
आधिकारिक बयान के अनुसार कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह की अध्यक्षता वाली शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी समिति ने अपने दौरे की शुरुआत यहां के समीप चिम्पू स्थित सांगे ल्हाडेन खेल अकादमी में भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (एनसीओई) से की।
बाद में पैनल ने केंद्र और राज्य के खेल विभागों के अधिकारियों, एनएचपीसी, एनईईपीसीओ और एसजेवीएन जैसे सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, उच्च और तकनीकी शिक्षा निदेशालय, राजीव गांधी विश्वविद्यालय, अनुसंधान निदेशालय और सांस्कृतिक मामलों के निदेशालय के प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत चर्चा की।
भाषा सुधीर आनन्द
आनन्द
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.