चेन्नई, 20 अप्रैल (भाषा) तमिलनाडु की मुख्य निर्वाचन अधिकारी अर्चना पटनायक ने सोमवार को कहा कि निगरानी टीमों ने अब तक राज्य भर में 1,200 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी, सोने-चांदी की वस्तुएं, उपहार सामग्री, शराब और मादक पदार्थ जब्त किए हैं।
राज्य में 23 अप्रैल को विधानसभा चुनाव होने हैं।
उन्होंने एक बयान में कहा कि 20 अप्रैल तक राज्य के विभिन्न स्थानों से कुल 169.85 करोड़ रुपये नकद जब्त किए गए हैं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में तैनात निगरानी दल चौबीसों घंटे सातों दिन सक्रिय रूप से निगरानी कर रहे हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि अधिकारियों ने 650.87 करोड़ रुपये मूल्य की सोने और चांदी की वस्तुओं सहित कीमती धातुओं को जब्त किया है।
इसी प्रकार, 306.34 रुपये मूल्य के उपहार और मुफ्त वस्तुएं जब्त की गईं। साथ ही 82.73 करोड़ रुपये मूल्य की मादक पदार्थ भी जब्त किए गए।
इसके अलावा, 2.95 करोड़ रुपये मूल्य की शराब भी जब्त की गई। कुल मिलाकर, 1,212.74 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई।
पटनायक ने बताया कि जब्त की गई कुल राशि में से लगभग 495 करोड़ रुपये वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने पर लौटा दी गयी हैं।
भाषा
राखी रंजन
रंजन
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.