scorecardresearch
Monday, 20 April, 2026
होमखेलपीसीबी ने शनाका के पीएसएल में खेलने पर एक साल का प्रतिबंध लगाया

पीसीबी ने शनाका के पीएसएल में खेलने पर एक साल का प्रतिबंध लगाया

Text Size:

कराची, 20 अप्रैल (भाषा) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका पर पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में खेलने पर एक साल का प्रतिबंध लगा दिया है।

शनाका का नाम शुरू में पीएसएल के लिए चुना गया था लेकिन बाद में वह इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स की टीम में शामिल हो गए।

पीसीबी ने इसी वजह से ब्लेसिंग मुजरबानी पर भी दो साल का प्रतिबंध लगाया है लेकिन उनके एजेंट रॉब हम्फ्रीज का दावा है कि इस खिलाड़ी ने पीएसएल फ्रेंचाइजी के साथ कभी किसी अनुबंध पर हस्ताक्षर नहीं किए इसलिए उन पर लगा प्रतिबंध गलत है और इस पर दोबारा विचार किया जाना चाहिए।

पीसीबी ने सोमवार को कहा कि शनाका और लाहौर कलंदर्स के बीच हाल ही में हुए अनुबंध की पूरी तरह से समीक्षा करने के बाद 21 मार्च को टूर्नामेंट से खिलाड़ी का एकतरफा हट जाना खिलाड़ी के पंजीकरण की शर्तों और तीनों पक्षों के बीच हुए समझौते दोनों का साफ तौर पर उल्लंघन है।

पीसीबी ने कहा, ‘‘जांच में यह सामने आया कि खिलाड़ी ने जिन आधार पर टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया वे मौजूदा अनुबंध के नियमों के तहत मान्य नहीं हैं।’’

शनाका ने इस साल के टी20 विश्व कप में श्रीलंका की कप्तानी की थी।

भाषा सुधीर आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments