scorecardresearch
Monday, 20 April, 2026
होमदेशराजस्थान रिफाइनरी में पीएम मोदी के उद्घाटन से एक दिन पहले लगी आग

राजस्थान रिफाइनरी में पीएम मोदी के उद्घाटन से एक दिन पहले लगी आग

प्रधानमंत्री का मंगलवार को राजस्थान के बालोतरा जिले में पचपदरा रिफाइनरी का दौरा करने का कार्यक्रम था. राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा शाम 4 बजे मौके पर पहुंचेंगे.

Text Size:

जयपुर: राजस्थान के बालोतरा जिले में स्थित पचपदरा रिफाइनरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्घाटन से एक दिन पहले आग लग गई, अधिकारियों ने बताया.

फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने की कोशिश जारी है. अभी तक किसी के घायल या हताहत होने की खबर नहीं है.

शुरुआती जानकारी के अनुसार, सोमवार को रिफाइनरी के CDU यानी क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट वाले हिस्से में आग लगी.

मंगलवार को होने वाले बड़े उद्घाटन कार्यक्रम के कारण आग लगने से रिफाइनरी परिसर में अफरा-तफरी मच गई, क्योंकि इमरजेंसी टीमें स्थिति को संभालने के लिए दौड़ पड़ीं. इस घटना से साइट पर सुरक्षा इंतजामों को लेकर चिंता बढ़ गई है.

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी सोमवार को शाम करीब 4 बजे रिफाइनरी का दौरा करने वाले हैं.

अधिकारियों ने कहा कि बाकी जानकारी का इंतिजार है और आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है.

प्रधानमंत्री मंगलवार को भारत की पहली ग्रीनफील्ड इंटीग्रेटेड रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन करने वाले हैं. सरकार के अनुसार इस प्रोजेक्ट में 79,450 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश हुआ है.


यह भी पढ़ें: ईरान पर ट्रंप-नेतन्याहू का दांव: क्या फिर लौट रही है ‘रिजीम चेंज’ की नीति?


 

share & View comments