scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशभाजपा ने जयपुर में जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकाली

भाजपा ने जयपुर में जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकाली

Text Size:

जयपुर, 20 अप्रैल (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा में महिला आरक्षण से संबंधित संशोधन विधेयक का समर्थन नहीं करने पर विपक्ष के खिलाफ सोमवार को यहां प्रदर्शन किया और ‘नारी के सम्मान में जन आक्रोश महिला पदयात्रा’ निकाली।

भाजपा के प्रदेश कार्यालय के बाहर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि 17 अप्रैल को ऐतिहासिक दिन बनने वाला था जब लोकसभा में महत्वपूर्ण संविधान संशोधन विधेयक पर चर्चा के बाद मतदान हुआ, लेकिन विपक्ष ने इसे ‘काला पन्ना’ बनाकर छोड़ दिया।

उन्होंने ‘महिला विरोधी मानसिकता’ वाले लोगों को सबक सिखाने का आह्वान किया। कार्यक्रम को उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व महिलाएं उपस्थित थीं जिनके हाथ में कांग्रेस व विपक्षी दलों के खिलाफ पोस्टर थे। पदयात्रा की अगुवाई भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष राखी राठौड़ ने की। पदयात्रा शहीद स्मारक की ओर रवाना हुई लेकिन पुलिस ने बीच में बैरीकेड लगाकर उसे रोक दिया।

भाषा पृथ्वी वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments