scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशउत्तर प्रदेश में 2027 में सपा सरकार बनाएगी और कांग्रेस हमारे साथ रहेगी: अखिलेश

उत्तर प्रदेश में 2027 में सपा सरकार बनाएगी और कांग्रेस हमारे साथ रहेगी: अखिलेश

Text Size:

चंडीगढ़, 19 अप्रैल (भाषा) समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के बाद उत्तर प्रदेश में सत्ता में वापस आएगी और उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विपक्षी गठबंधन एकजुट रहेगा।

यादव एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए हरियाणा के रेवाड़ी पहुंचे थे। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह पश्चिम बंगाल समेत इस समय कराए जा रहे विधानसभा चुनावों में हारने वाली है।

समारोह से इतर पत्रकारों से बातचीत के दौरान यादव ने कांग्रेस के साथ गठबंधन में उत्तर प्रदेश चुनाव लड़ने की संभावना के बारे में पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, ‘इंडिया गठबंधन बना रहेगा, कांग्रेस हमारे साथ रहेगी।’

उन्होंने कहा, ‘हमारे लिए मुद्दा सीट की संख्या नहीं है; मुद्दा जीतने की क्षमता है। जो जीत सकते हैं, उन्हें टिकट मिलेगा।’

भाषा

शुभम रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments